हरमन बावेजा बने पिता, साशा रामचंदानी ने दिया बेटे को जन्म

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (10:45 IST)
साल 2022 में कई सेलेब्स के घर किलकारियां गूंज चुकी हैं। अब 'लव स्टोरी 2050' एक्टर हरमन बावेजा भी पिता बन गए हैं। एक्टर की पत्नी साशा रामचंदानी ने एक बेटे को जन्म दिया है। हमरन बावेजा ने इसी साल जुलाई में अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

 
नन्हें मेहमान के आगमन से बवेजा परिवार में खुशी का माहौल है। हरमन शादी के एक साल के अंदर की पिता बन गए हैं। हालांकि कपल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
 
बता दें कि दिसंबर 2020 में हरमन बवेजा और साशा रामचंदानी ने चंडीगढ़ में सगाई की थी। हरमन और साशा की शादी सिख रीति-रिवाज से 21 मार्च 2021 को हुई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख