रितिक रोशन का #Keepgoing एचआरएक्स वीडियो को 10 मिलियन बार देखा गया

शुक्रवार, 5 मई 2017 (14:23 IST)
रितिक रोशन ने एक प्रेरणात्मक वीडियो रिलीज किया है। यह वीडियो उनकी फिटनेस कंपनी एचआरएक्स के लिए है। खासबात यह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है और इसे अब तक 10 मिलियन बार देखा जा चुका है। 
 
इस वीडियो में असफलता से सीखकर ऊपर उठने और आगे बढ़ते रहने का संदेश है। ट्विटर पर रितिक ने लिखा, "10 मिलियन लोगों ने इस चैलेंज को लिया है। 10 मिलियन दिलों ने आगे बढ़ते रहने की कसम ली है।
 
जब से यह वीडियो रिलीज हुआ है, इसकी जमकर तारीफ हो रही है। यह फिटनेस के दीवानों को खासा पसंद आ रहा है। रितिक का कभी दिल छोटा न करने का मंत्र लाखों लोगों का दिल जीत चुका है और आगे भी लोगों को पसंद आता रहेगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें