रितिक रोशन दोबारा करेंगे शादी, ढूंढ ली उन्होंने अपने लिए दुल्हन

रितिक रोशन का अपनी सुज़ैन खान से तलाक हो चुका है। रितिक ने सुज़ैन से लंबे समय तक रोमांस करने के बाद सन् 2000 में शादी की थी। बॉलीवुड में रितिक और सुज़ैन को आइडियल कपल कहा जाता था। 
 
रितिक एक फैमिली मैन माने जाते थे जो अपनी पत्नी और दोनों बेटों को भरपूर वक्त देते थे। अचानक रितिक और सुज़ैन ने अलग होने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। कोशिश की गई कि रितिक और सुज़ैन अलग न हो, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार दोनों में तलाक हो गया। 
 
इसके बाद चर्चा चल पड़ी कि रितिक अब दोबारा शादी करना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने दुल्हन ढूंढ ली है और जल्दी वे शादी कर सकते हैं। ये होंगी दुल्हन... 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुज़ैन से ही रितिक दोबारा शादी करना चाहते हैं। सुज़ैन से अलग होने के बाद भी रितिक उनको भूला नहीं पाए। वे दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां बिताने भी गए। एक-दूसरे के घर पर होने वाली पार्टी में भी शामिल होते रहे। 
 
सुज़ैन के पिता संजय खान और भाई ज़ायद खान से भी रितिक के बेहतरीन संबंध हैं। सुज़ैन से अलग होने के बावजूद इनमें संबंध नहीं बिगड़े। 
 
खास बात तो यह है कि सुज़ैन की कंपनी में रितिक कम्फर्टेबल महसूस करते हैं। वे अपने दोनों बेटों की खातिर भी एक होना चाहते हैं। क्यों हुए थे अलग...

रितिक रोशन और सुज़ैन खान के अलग होने के कारण पर उन्होंने अब तक चुप्पी साध रखी है और कभी भी इस बारे में बात नहीं की। वैसे कहा जाता है कि अर्जुन रामपाल और सुज़ैन की नजदीकियां इस अलगाव का कारण मिली, हालांकि तलाक की पहल सुज़ैन ने की थी इसलिए इस बात में दम नजर नहीं आता। दूसरा कारण यह बताया जाता है कि सुज़ैन थोड़ा फ्रीडम चाहती थीं जो रितिक के साथ रिश्ते में महसूस नहीं कर रही थीं। 
 
सुज़ैन को उनके माता-पिता ने इस बारे में खूब समझाया, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहीं। अब रितिक दोबारा शादी करना चाहते हैं। क्या वे मान जाएंगी? आने वाले दिनों में पता चलेगा। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी