नेहा कक्कड़ ने किया खुलासा, इस दिन शादी करने जा रहे हैं आदित्य नारायण

रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (16:55 IST)
बीते एक महीने से इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ और शो के होस्ट आदित्य नारायण की शादी की अफवाह खूब उड़ रही थी। शो को दौरान दोनों के रोमांस को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। 14 फरवरी को दोनों की शादी की तारीख के तौर पर फिक्स किया गया था, रस्में भी हुई, लेकिन शादी नहीं।

 
नेहा और आदित्य की शादी सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए थी। दोनों के शादी के बंधन में बंधने की बात अफवाह थी। लेकिन, अब नेहा कक्कड़ ने आदित्य नारायण को लेकर एक खुलासा किया है। नेहा ने बताया है कि आदित्य नारायण असल में कब और किससे शादी करने वाले हैं। 

ALSO READ: फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स में कैटरीना कैफ ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
 
नेहा कक्कड़ ने एक इंटरव्यू में कहा कि, आदित्य बहुत अच्छा लड़का है। उसके पास गोल्डन हार्ट है और मुझे यह बताने में बहुत खुशी हो रही है कि मेरा प्यारा दोस्त इस साल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की शादी करने जा रहा है। मैं उन्हें खुशियों के साथ शुभकामनाएं देती हूं।
 
इंडियन आइडल सीजन 11 में नेहा और आदित्य नारायण की शादी के खबरों ने जोर पकड़ा था, जिसके कारण शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। आदित्य और नेहा के माता-पिता ने भी शो में दोनों की शादी की घोषणा की थी। हालांकि नेहा और आदित्य ने बाद में बताया कि यह महज शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया गया था। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी