इंडियन आइडल 12 में ज़ीनत अमान के मशहूर गीतों से सजेगी शाम

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2021 (14:34 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल सीजन 12 के आगामी वीकेंड के एपिसोड में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री ज़ीनत अमान इस शो की रौनक बढ़ाएंगी। यह खास एपिसोड ज़ीनत अमान स्पेशल थीम पर आधारित होगा, जहां कंटेस्टेंट ज़ीनत अमान को ट्रिब्यूट देने के लिए उनके कुछ मशहूर गाने गाएंगे और यादों से सजी एक यादगार शाम लेकर आएंगे।



इस एपिसोड में एक मजेदार शाम होगी, जहां हिमेश रेशमिया और अनु मलिक जजों की सीट पर नजर आएंगे, वहीं होस्ट आदित्य नारायण अपने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा, ज़ीनत अमान भी अपने करियर से जुड़ीं कुछ यादें ताजा करेंगी और कुछ यादगार पलों के बारे में बताएंगी, जिससे इस शाम का मजा दोगुना हो जाएगा।
 

तो आप भी इस म्यूज़िकल वीकेंड का मजा लेने और पुरानी यादों में खो जाने के लिए तैयार हो जाइए। देखिए इंडियन आइडल सीजन 12, रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख