27 साल की पाकिस्तानी ह‍सीना पर आया बादशाह का दिल! दुबई में साथ में किया हैंगआउट

WD Entertainment Desk

सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (13:01 IST)
Badshah Girlfriend: फेमस रैपर-सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि बादशाह पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया अमीर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में टाइम स्पेंड करते देखा गया है। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। 
 
अब एक बार फिर बादशाह अपनी कथित गर्लफ्रेंड हानिया के साथ दुबई में हैंगआउट करते नजर आए हैं। हानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बादशाह उनके लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में खूब मस्ती कर रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hania Aamir (@haniaheheofficial)

वीडियो में हानिया कहती हैं, 'कॉन्सर्ट टाइम है दोस्तों।' इसके बाद वह बादशाह की फैन बनकर चिल्लाती हैं और कहती हैं लवयू बादशाह। वह कहती हैं, आदित्य, हानिया और दुबई की तरफ से गुडनाइट। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hania Aamir (@haniaheheofficial)

इसके अलावा हानिया ने बादशाह संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। पहली तस्वीर में दोनों पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हानिया ने अपने डिनर की झलक दिखाई है। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर करके दुबई के एक रेस्टोरेंट का नजारा दिखाया है। 
 
इसे शेयर करते हुए हानिया ने कैप्शन में लिखा, 'चंडीगढ़ से रेस्क्यू आया।' बता दें कि हानिया और बादशाह की उम्र में 11 साल का फासला है। हानिया जहां 27 साल की हैं, वहीं बादशाह की उम्र 38 साल है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी