क्या 'पुष्पा 2' से हुई रश्‍मिका मंदाना की छुट्टी?

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (14:22 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। रश्मिका मंदाना के श्रीवल्ली किरदार को काफी पसंद किया गया था। वहीं अब 'पुष्पा 2' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। 

 
इसी बीच 'पुष्पा 2' से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' से रश्मिका मंदाना की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह अब फिल्म में एक नई एक्ट्रेस नजर आएंगी। 
 
बताया जा रहा है कि रश्मिका की जगह अब फिल्म में साईं पल्लवी नजर आ सकती हैं। 'पुष्पा' के मेकर्स ने फिल्म के लिए साईं पल्लवी को अप्रोच किया है। हालांकि लेटेस्ट खबरों के अनुसार साईं फिल्म में रश्मिका को रिप्लेस नहीं कर रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म में रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में ही नजर आएंगी। वहीं साईं पल्लवी फिल्म में श्रीवल्ली की ननद यानी अल्लू अर्जुन की बहन का किरदार निभाएंगी। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख