ये क्या... शाहरुख खान शराब पी हुई अनजान लड़की के साथ

शाहरुख खान और इम्तियाज अली पहली बार फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में साथ काम कर रहे हैं, जो रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। इम्तियाज अली ने बताया कि वे शाहरुख से पहली बार कैसे मिले थे। उन्होंने बताया कि लंदन के फिल्म फेस्टिवल में काफी सेलिब्रिटीज को बुलाया गया था जिसमें शाहरुख भी शामिल थे। वहां हर कोई मजे कर रहा था जबकि शाहरुख और गौरी खान होटल के एक गलियारे से आ रहे थे और शाहरुख एक शराब पी हुई लड़की को कंधे पर डाले हुए थे। 
 
हुआ यूं था कि वह लड़की शाहरुख की फैन थी। शाहरुख और गौरी भी लड़की से बात कर रहे थे। शाहरुख ने जैसे ही इम्तियाज को देखा, वे उनसे बात करने लगे जबकि वो लड़की पूरे वक्त 'ओह शाहरुख, ओह शाहरुख' करती रही। शाहरुख उस लड़की के साथ बहुत अच्छे से पेश आ रहे थे और उन्होंने उस लड़की का एक हाथ अपने कंधे पर रखते हुए उसे संभाला। 
 
'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें