जाह्नवी कपूर के फिल्मफेयर लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

WD Entertainment Desk

रविवार, 30 अप्रैल 2023 (18:35 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने ग्लैमरस लुक से अक्सर चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी किसी भी अवॉर्ड फंक्शन में अपने लुक्स की वजह से छा जाती हैं।
 
हाल ही में जाह्नवी कपूर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के रेड कार्पेट पर शिरकत की। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में अपने लुक की कुछ तस्वीरें जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
 
जाह्नवी कपूर ने डार्क पर्पल कलर का डीपनेक गाउन पहनकर इस इवेंट में शिरकत की। जाह्नवी के इस गाउन में ट्रेल भी दी गईथी, जो उसे रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना रहा था। 
 
इस खूबसूरत ड्रेस के साथ जाह्नवी ने गले में सिल्वर चोकर नेकलेस पहना हुआ है। ग्लासी मेकअप और खुले बालों के साथ जाह्नवी ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। 
 
चेहरे पर किलर स्माइल के साथ जाह्नवी कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, हाय फिल्मफेयर। 
 
जाह्नवी कपूर का फिल्मफेयर लुक काफी रॉयल लग रहा है। जाह्नवी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 
जाह्नवी कपूर जल्द ही जूनियर एनटीआर की 'एनटीआर 30' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी