काजोल ने साइन की फिल्म!

Webdunia
काजोल के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वे जल्दी ही फिल्म करें। काजोल की पिछली फिल्म 'दिलवाले' ने सभी को निराश किया। अब काजोल और संभल गई हैं। बीच में खबर आई थी कि उन्हें दबंग 3 में विलेन का रोल ऑफर हुआ था जिसे उन्होंने इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उनकी भूमिका दमदार नहीं थी। 
 
कुछ दिनों पहले अजय देवगन ने इंदौर में 'शिवाय' का ट्रेलर लांच किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जल्दी ही काजोल एक फिल्म साइन करने वाली हैं। इसका खुलासा हो गया है। 
 
सूत्रों के अनुसार काजोल ने एक फिल्म साइन कर ली है। इसके निर्माता अजय देवगन होंगे। अजय ने ही काजोल के लिए एक स्क्रिप्ट का चयन किया है। फिल्म में काजोल एक आठ वर्षीय बच्चे की मां बनी हैं जो अपने दम पर बच्चे का पालन-पोषण करती है। उसकी राह में कैसी बाधाएं आती हैं और वह किस तरह से उन्हें पार करती है यह फिल्म में दिखाया जाएगा। 
अगला लेख