जानिए अपनी बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोलीं काजोल

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा ने कुछ दिन पहले ही अपना 16वां जन्मदिन मनाया है। दूसरे स्टार किड्स की तरह लोगों को न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। सुहाना खान, खुशी कपूर के साथ ही न्यासा के भी डेब्यू को लेकर तमाम चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही में काजोल ने अपनी बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर जवाब दिया है।


दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड फंक्शन में न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछे जाने पर काजोल ने कहा कि अभी न्यासा सिर्फ 16 साल की हैं। मेरे ख्याल से उसे मीडिया और लोगों से स्पेस की जरूरत है। वह अभी 10वीं में है और बोर्ड एग्जाम्स की तैयारी कर रही है।
 
इस दौरान काजोल ने अवॉर्ड मिलने की खुशी साझा की और कहा, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जब भी आपको अवॉर्ड मिलता है तो आपको बहुत खुशी होती है। मैं ज्यूरी की शुक्रगुजार हूं।'
 
कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने कहा था, 'मैं पैपराजी से अपील करता हूं कि वो कम से कम बच्चों को कैप्चर करें। मुझे लगता है कि कोई भी बच्चा पैपराजी के सामने कम्फर्टेबल नहीं रहता है। उन्हें अपना स्पेस चाहिए होता है। वो नहीं चाहते कि जब भी वो घर से निकलें तो लोगों के अकॉर्डिंग प्रॉपर कपड़े पहनकर निकलें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी