पति अजय देवगन के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगी काजोल, इस Netflix फिल्म में आएंगी नजर

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (15:58 IST)
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी पत्नी एक्ट्रेस काजोल के साथ जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने वाले हैं। काजोल नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म ‘त्रिभंगा’ में नजर आने वाली हैं, वहीं अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म को ‘हम आपके हैं कौन’ फेम एक्ट्रेस रेणुका शहाणे डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में काजोल के साथ तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी नजर आएंगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on



‘त्रिभंग’ की कहानी मुंबई के एक परिवार के तीन जनरेशन पर आधारित होगी। कहानी शुरू होगी 1980 से और आज के समय में खत्म होगी। दिल छू लेने वाली इस कहानी में रोजमर्रा की जिंदगी में परिवार के महत्व को दिखाया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on



फिल्म के बारे में रेणुका ने कहा, “‘त्रिभंग’ के निर्देशन को लेकर मैं उत्सुक हूं। यह बहुत ही अच्छा मौका है और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने को लेकर काफी अच्छा महसूस हो रहा है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह फिल्म पूरी दुनिया में एक ही दिन प्रसारित होगी।”
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on


फिल्म के प्रोड्यूसर अजय देवगन फिल्म्स, बन्नीजय एशिया और एल्केमी प्रोडक्शंस हैं। इस बारे में अजय ने कहा, “‘त्रिभंग’ के जरिये नेटफ्लिक्स से जुड़कर हम उत्साहित हैं। इसमें तीन असाधारण महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के जरिये अजय देवगन फिल्म्स डिजिटल डेब्यू करने जा रही है।”
 
‘त्रिभंगा’ पर काम गुरुवार से शुरू हो गया है। हालांकि मूवी की रिलीज डेट अभी नहीं आई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी