कोरोना से ठीक हुए कमल हासन, अस्पताल से मिली छुट्टी

रविवार, 5 दिसंबर 2021 (11:16 IST)
साउथ स्टार और राजनेता कमल हासन बीते दिनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे। कमल हासन हाल ही में यूएस ट्रिप से भारत लौटे थे। इसके बाद कमल हासन को हल्की खांसी थी। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए।

 
कोविड-19 के हल्के लक्षण के बाद कमल हासन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और इस बात की जानकारी खुद कमल हासन ने अपने एक बयान के जरिए अपने फैंस को दी। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 
 
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कमल हासन ने कहा कि वो संक्रमण से जल्द ही ठीक हो गए हैं। कमल हासन ने अपनी पोस्ट के जरिए डॉक्टर जेएसएन. मूर्ति को उनके साथ भाई जैसा व्यवहार करने के लिए धन्यवाद किया है। कमल हासन ने सभी को कोरोना संक्रमण से सावधानी बरतने के लिए भी कहा। 
 
कमल हासन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। कमल हासन ने साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अच्छा नाम कमाया है। कमल हासन मक्कल माईम (एमएनएम) पार्टी के संस्थापक है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी