जयललिता बायोपिक 'थलाइवी' का फर्स्ट लुक और टीजर हुआ रिलीज, कुछ यूं नजर आईं कंगना रनौट

Webdunia
रविवार, 24 नवंबर 2019 (17:10 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट की अपकमिंग फिल्म 'थलाइवी' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। फिल्म में कंगना जयललिता का किरदार निभा रही हैं। 
 
हाल ही में फिल्म थलाइवी का फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज किया गया है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का लुक जारी करते हुए लिखा, 'हम उस महान हस्ती को जानते हैं लेकिन उसकी कहानी कहना अभी बाकी है।' 

ALSO READ: क्या 'पानीपत' के लिए अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह से लिए टिप्स? एक्टर ने दिया यह जवाब
 
इसके अलावा उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा था कि आप सभी को अगले साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर जरुर देखना चाहिए।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख