साउथ एक्टर और निर्देशक नितिन गोपी का निधन, हार्ट अटैक की वजह से 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk

रविवार, 4 जून 2023 (11:12 IST)
Photo credit : Twitter
Nithin Gopi passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी का निधन हो गया है। नितिन का निधन 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से हुआ। खबरों के अनुसार नितिन को घर पर ही अचानक सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
नितिन के अचानक निधन से उनकी फैमिली को गहरा सदमा लगा है और इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। नितिन गोपी ने कन्नड़ इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। वह टीवी के साथ फिल्मों में भी काम कर रहे थे। 
नितिन गोपी ने फिल्म 'हैलो डैडी' से जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह केरला केसरी, मुथिनंथा हेंदती, निशब्द और चिरबंधव्या जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके थे। उन्होंने कई तमिल शोज में भी एक्टिंग की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी