ज़ीरो फिगर का भूत फिर सवार हुआ करीना कपूर पर?

ज़ीरो फिगर के बारे में पहली बार ज्यादातर लोगों ने तब सुना था जब करीना ने फिल्म 'टशन' के लिए यह बनाया था। करीना के इस कदम की काफी आलोचना भी की गई थी। बाद में वे फिर हैल्दी फिगर की ओर लौटी। 
 
करीना ने सैफ से शादी की। फिर तैमूर का जन्म हुआ। आमतौर पर मां बनने के बाद महिलाओं पर मोटापा चढ़ जाता है, लेकिन करीना जल्दी ही शेप में आ गईं। 
इन दिनों करीना कपूर अत्यंत ही दुबली नजर आ रही हैं। उनके फैंस को भी यह रूप पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोग तो आलोचना भी कर रहे हैं। मजाक भी बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि करीना पर फिर 'ज़ीरो फिगर' का भूत सवार हो गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी