क्या कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के बीच हुई अनबन? सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (13:39 IST)
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर किसी ना किसी स्टार के अफेयर की खबरें सामने आती रहती है और ये भी खबरें सामने आती हैं कि दोनों अब अलग हो गए हैं। इस समय एक खबर चर्चा में है जो कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की है। कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को पिछले कई मौके पर साथ देखा गया था।

 
हाल ही में न्यू ईयर के मौके पर कार्तिक और जाह्नवी साथ में गोवा में नजर आए थे। हालांकि अब खबरें आ रही है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इन दोनों ने ऐसा क्यों किया ये तो किसी को भी पता नहीं है।
 
फैंस का मानना है कि शायद दोनों अपने रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं इस कारण उन्होने सोशल मीडिया पर ऐसा इशारा किया है। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर काफी एक्टिव रहती हैं और कार्तिक आर्यन भी कुछ ऐसे ही हैं। ये खबर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली इसलिए भी है क्योंकि जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन फिल्म दोस्ताना 2 में साथ नजर आएंगे।
इस फिल्म की शूटिंग शुरु नहीं हुई है और इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं जो कि परेशान करने वाली हैं। खबरें थीं कि फिल्म साल 2020 में फ्लोर पर आती लेकिन कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण ऐसा होना संभव नहीं हो पाया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी