बेहिचक बिकिनी सीन दे कर कैटरीना ने बढ़ाई हॉटनेस

खबर थी कि कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो' में एक बिकिनी पहने नजर आएंगी। लोग बेसब्री से कैट को उनके हॉट  बिकिनी अवतार में देखने को बेताब थे। 
 
कैटरीना कैफ ने सभी को उनके हॉट बिकिनी अवतार से खुश भी किया। कैटरीना गाने 'सौ आसमान' में एक नारंगी बिकिनी में नजर आई हैं। 
 
कैटरीना ने अपनी टोंड बॉडी इस बिकिनी में दिखाकर हॉटनेस को नया स्तर दिया। इसके बाद उनके इस अवतार की चर्चा भी हुई। कैटरीना ने अपने  फैंस के साथ छुपाछुपाई नहीं की और 'सौ आसमान' में उन्होंने भरपूर बिकिनी सीन दिए हैं।   
कैटरीना ऐसी कलाकार हैं जो किसी भी चीज को करने से हिचकती नहीं। पूरे गाने में उन्होंने बिकिनी पहनी और बहुत खूबसूरत दिखीं। 'सौ  आसमान' में कैटरीना का पहले कभी नहीं देखा गया रूप सामने आया है। 
 
'काला चश्मा' में भी कैटरीना के लुक की जबरदस्त तारीफ हुई। उनकी टोंड एब्स और फिट बॉडी की सभी जगह चर्चा हुई। अब उनके बिकिनी  अवतार ने धूम मचा दी है। 
 
कैटरीना के फैंस के लिए बार बार देखो निश्चिततौर पर एक ट्रीट है और फिल्म भी उन्हें आकर्षित कर रही है। फिल्म के ट्रेलर और बढ़िया गाने  और कैटरीना, सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी सब एक से बढकर एक हैं। 
 
फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और एक्सेल इंटरटेंमेंट ने प्रोड्यूस की है और नित्या मेहरा इसके निर्देशक हैं। बार बार देखो 9 सितंबर 2016 को रिलीज  होगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें