खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी की दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में कही गई बात सच हुई साबित

सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (13:00 IST)
खतरों के खिलाड़ी शो में दिव्यांका त्रिपाठी फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। टिकट टू फिनाले रेस में उन्होंने तमाम मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ पर पहला स्थान प्राप्त कर लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया। 
 
मजेदार बात यह है कि रोहित ने यह बात तब ही कह दी थी जब शो शुरू हुआ था। मगर को लेकर एक स्टंट रचा गया था। जिस तरह से दिव्यांका ने यह स्टंट किया सभी दंग रह गए। मगर को गोद में उठाकर वे भागी थीं और चेहरे पर डर या घबराहट का नामो-निशान नहीं था। 
 
दिव्यांका ने जैसे ही स्टंट पूरा किया रोहित ने खूब तारीफ की। साथ ही कहा कि यह लड़की फाइनल तक जरूर पहुंचेगी। और हुआ भी ऐसा ही। इस वीकेंड पर दिव्यांका फाइनल में पहुंच गईं और रोहित की बात सच साबित हुई। 
 
दिव्यांका ने जिस सकारात्मकता के साथ मुश्किल से मुश्किल स्टंट्स करती है वो काबिल-ए-तारीफ है। दिव्यांका के कारण अन्य प्रतियोगियों में हलचल है। 


 
श्वेता हैं विजेता?
इस सप्ताह सेमीफाइनल होगा और उसके बाद फाइनल। वैसे कहा जा रहा है कि श्वेता तिवारी भी फाइनल में पहुंची हैं और वे ही विजेता बनी हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी