अस्पताल से घर लौटीं सायरा बानो, फैमिली फ्रेंड ने बताया अब कैसी हैं एक्ट्रेस की तबीयत

सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (11:54 IST)
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की तबीयत बीते दिनों खराब हो गई थीं। उन्हें सांस लेने की तकलीफ, हाई शुगर लेवल, और ऑक्सीजन लेवन गिरने की वजह से हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सायरा बानो की हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

 
बीते दिनों सायरा बानो को आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया था। अब सायरा बानो अस्पताल से घर लौट आई हैं। सायरा के फैमिली फ्रेंड फैसल फारूखी ने उनके डिस्चार्ज होने की खबर कन्फर्म की है। 
 
फैसल फारूकी ने कहा, सायरा जी अब पहले से बेहतर हैं। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर पर वापस आकर आराम कर रही हैं। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।' 
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही उन्हें लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल के चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सायरा डॉक्टरों को एंजियोग्राफी नहीं करने दे रही हैं। लेकिन सायरा बानो ने एंजियोग्राफी करवाने से मना कर दिया है। 
 
सायरा बानो ने दिलीप कुमार से 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। जब सायरा की शादी हुई तब उनकी उम्र 22 साल और दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी। शादी के बाद दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। लेकिन 7 जुलाई 2021 को बॉलीवुड की यह सबसे कामयाब और खूबसूरत जोड़ी तब टूट गई जब दिलीप कुमार का निधन हो गया।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी