कॉफी विद करण 7 : अनिल कपूर और वरुण धवन ने की मैरिज विज्डम पर बात

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (16:05 IST)
हॉटस्टार स्पेशल्स का 'कॉफी विद करण सीजन 7' दर्शकों को हफ्ते दर हफ्ते सेलिब्रिटीज के सीक्रेट्स से रूबरू कराता है। इस शो के 11वें एपिसोड में अनिल कपूर और वरुण धवन कन्वर्सेशन को और हॉट और स्टीमी बनाते दिखाई देंगे। शो के आने वाले एपिसोड में ये दोनों एक्टर्स शादी, रिलेशनशिप और इंडस्ट्री में कम्पिटीशन के साथ लोगों की हंसी उड़ाते हुए भी नजर आएंगे।

 
वरुण धवन और अनिल कपूर शो पर इमोशनल और सेक्चुअल इन्फिडेलिटी जैसे कॉन्ट्रोवर्शियल सब्जेक्ट पर बात करते दिखेंगे। वरुण धवन ने करण जौहर को याद दिलाते हुए कहा कि उनके जीवन में एक नया जोड़ होने के कारण उनके पास इस तरह के किसी गलत काम के लिए कोई जगह नहीं है, जो उनकी पत्नी को उनके गलत कामों के बारे में सचेत कर सके। 
 
वरुण धवन ने कहा, 'अगर मैं अपनी पत्नी को धोखा देता हूं, तो मेरा डॉग बार्क करने लगेगा और उन्हें बता देगा।' यह एपिसोड दर्शकों के लिए शादी से जुड़ी सलाहों से भरा हुआ है, क्योंकि दोनों सितारे, एक हाल ही में पति बने हैं और दूसरे पिछ्ले 40 साल से ज्यादा समय से शादी को निभा रहे हैं। 
 
शादी के टिप्स देते हुए अनिल कपूर ने कहा कि आपको अपनी पत्नी की तारीफ करनी होगी और ऐसे काम करने होंगे जिससे उसे खुशी मिले। यह सोचना भी महत्वपूर्ण है कि वह आपको कैसे खुश करती है।
 
अभिनेताओं की इस जोड़ी को शो के एक खास सेगमेंट में एगनी आउंट भी बनते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेताओं के पास वैवाहिक रूप से पीड़ित भागीदारों के फोन आए और उन्हें उनकी उलझने भी सुलझाई साथ ही अपने स्मार्ट टिप्स भी साझा किए।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख