कृष्णा राज कपूर के निधन पर बॉलीवुड का शोक

Webdunia
कपूर खानदन के बेहतरीन एक्टर राज कपूर का बड़ा परिवार है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर उनके बाद कपूर परिवार की बागडोर संभाल रही थीं। लेकिन दुख की खबर है कि आज 1 अक्टूबर को सुबह 4 बजे कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया। इससे कपूर परिवार के साथ पूरा बॉलीवुड शोक में है। 
 
87 वर्षीय कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर बॉलीवुड में आग की तरह फैल गई है। उनका निधन कार्डिएक अटैक से हुआ। रवीन टंडन, करण जौहर जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी और शोक जाहिर किया। इसके अलावा उनका अंतिम संस्कार चेम्बूर क्रिमेटोरियम में किया जाना है। इसकी जानकारी उनके सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने दी। 
 
रणधीर कपूर ने यह घोषणा बड़े दुख के साथ की कि मुझे यह बताते हुए बहुत दुख है कि मैंने मेरी मां को आज सुबह खो दिया है। राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के परिवार में 5 बच्चे शामिल हैं। रणधीर कपूर, रितु कपूर नंदा, ऋषि कपूर, रीमा कपूर जैन और राजीव कपूर उनके बच्चे हैं। वहीं कृष्णा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी की दादी थीं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख