वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना सादगी हुआ रिलीज, कजरारी आंखों पर फिदा हुए फैंस

WD Entertainment Desk

शनिवार, 14 जून 2025 (17:15 IST)
महाकुंभ 2025 में अपनी कजरारी आंखों की वजह से फेमस हुई मोनालिसा रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। वह जल्द ही फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। इसके पहले मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है।  
 
वायरल गर्ल मोनालिसा के पहले गाने का नाम 'सादगी' है। इस गाने की रिलीज के साथ ही मोनालिसा की एक्टिंग की शुरुआत हो गई है। इस गाने में मोनालिसा के साथ उत्कर्ष सिंह दिखाई दे रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

गाने के वीडियो में मोनालिसा व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं मोनालिसा की कजरारी आंखों का जादू एक बार फिर देखने को मिल रहा है। गाने में मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 
 
इस गाने को उत्कर्ष सिंह ने गाया है। वहीं लिरिक्स भी उन्होंने ही लिखे हैं। सादगी में मोनालिसा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। गाने को देखने के बाद फैंस मोनालिसा के हर अंदाज पर फिदा होते हुए नजर आ रहे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी