महेश मांजरेकर को हुआ कैंसर, सर्जरी के बाद अब ऐसी है हालत

सोमवार, 23 अगस्त 2021 (10:57 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्टर की हाल ही में सर्जरी हुई है। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को पता चला था कि वह यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने को कहा था।

 
खबरों के अनुसार मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में महेश की सर्जरी हुई। महेश कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अब वह बिल्कुल ठीक हैं और हॉस्पिटल से घर वापस आ चुके हैं। अभी महेश मांजरेकर की हालत में भी सुधार हो रहा है।
 
बता दें कि महेश मांजरेकर मराठी सिनेमा के दिग्गज स्टार हैं। हालांकि उन्होंने हिन्दी फिल्मों में भी जबरदस्त काम किया है। साल 1992 में महेश मांजरेकर ने मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट फिल्में दी जिसमें प्लान, जिंदा, मुसाफिर, कांटे और दस कहानियां शामिल हैं।
 
महेश एक्टर होने के अलावा सिंगर और डायरेक्टर भी हैं। फिल्म कांटे में महेश ने गाना गाया था। महेश मांजरेकर ने निदान, आई और वास्तव जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया। उन्होंने 2018 में बिग बॉस मराठी को होस्ट किया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी