मलाइका अरोरा की हॉट बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर ढाया कहर, गोवा में एंजॉय कर रहीं वेकेशन

रविवार, 3 जनवरी 2021 (15:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मलाइका के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद है। गोवा वेकेशन के दौरान मलाइका अपनी कई ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

हाल ही में मलाइका अरोरा ने बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में नहाते हुए तस्वीरें शेयर की है। वे पूल में हॉट पोज देती नजर आ रही हैं।
 
 
मलाइका अरोरा की ये बिकिनी तस्वीरें इंटरनेट का तापमान बढ़ा रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
 
गोवा वेकेशन से मलाइका की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं। फैंस उनके ग्लैमरस लुक की तारीफ कर रहे हैं।
 
इससे पहले नए साल पर मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। दोनों न्यू ईयर के लिए पूरी तरह तैयार नजर आए। मलाइका ने सिल्वर कलर का शिमरी आउटफिट पहना था, वहीं अर्जुन ऑरेंज-यलो कलर के चेक्ड शर्ट में नजर आए।
 
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन कपूर ने पिछले साल अपने बर्थडे के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात को सावर्जनिक भी कर दिया था। तभी से लेकर अर्जुन और मलाइका काफी सुर्खियों में हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी