धर्मशाला में अर्जुन कपूर संग क्वॉलिटी टाइम बिता रहीं मलाइका अरोरा, मॉर्निंग वॉक करते हुए शेयर की तस्वीर

Webdunia
रविवार, 15 नवंबर 2020 (14:19 IST)
एक्ट्रेस मलाइका अरोरा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ धर्मशाला में क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन हिमाचल में हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी फोटोज शेयर कीं, जहां वे मॉर्निंग वॉक करती दिखीं।

 
तस्वीरों में मलाइका कैजुअल लुक में दिख रही हैं। उन्होंने ग्रीन कलर का ट्रैकसूट पहन रखा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, The path less travelled....quiet,serene mornings
 
मलाइका की इन तस्वीरों फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। वे मलाइका से पूछ रहे हैं कि अर्जुन कपूर कहां हैं? वहीं एक शख्स का कहना है कि मलाइका की ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने क्लिक की हैं।
 
बता दें, सिर्फ मलाइका-अर्जुन ही नहीं, सैफ अली खान, करीना कपूर भी हिमाचल में हैं। सैफ और अर्जुन धर्मशाला में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए दोनों एक्टर्स के साथ उनके पार्टनर भी धर्मशाला में हैं। चारों सेलेब्स ने धर्मशाला में दिवाली सेलिब्रेट की।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख