मंदाना करीमी ने अली मर्चेंट के बाथरूम वाली हरकत की खोली पोल तो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ GET LOST MANDANA

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (11:20 IST)
मंदाना करीमी ने हाल ही में कंगना रनौट के रियलिटी शो लॉक अप में एंट्री ली है और इसके बाद से इस शो में बवाल मच गया है। मंदाना दिल की बात जुबां पर लाने में देर नहीं करती हैं। सारा खान के एक्स हसबैंड अली मर्चेंट के बारे में मंदाना ने ऐसी बात कह दी है कि हंमामा मच गया है। 
 
मंदाना ने अली मर्चेंट पर आरोप लगाया है कि वह बाथरूम में Masturbation करता है और उसे इस तरह से बाथरूम गंदा नहीं करना चाहिए। मंदाना के अनुसार यदि पर्सनल बाथरूम हो तो इस तरह की हरकत पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कॉमन बाथरूम है जिसे लड़के और लड़कियां यूज़ करते हैं तो ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। 
 
मंदाना करीमी ने कहा कि एक दिन मैं बाथरूम गई। फिर अली ने बाथरूम यूज किया। इसके बाद सायशा गई तो वहां की गंदगी से पूरे दिन परेशान रही। 
 
मंदाना के इस आरोप ने हंगामा मचा दिया है। कई लोगों को मंदाना की यह बेबाकी पसंद आई है तो कई लोगों ने इसे गलत बताया है। सोशल मीडिया पर GET LOST MANDANA भी ट्रेंड हो रहा है। दूसरी ओर अली मर्चेंट तो इस आरोप के बाद बौखला गए हैं। 
 
लॉक अप शो से सायशा और करणवीर बोहरा बाहर हो गए हैं। अब वाइल्ड कार्ड के जरिये नए कंटेस्टेंट को एंट्री दी जा रही है। मंदाना करीमी ने भी हाल ही में इस शो में एंट्री ली है और पहले दिन से ही बेबाक बातें कर रही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख