48 की उम्र में भी बेहद फिट हैं म‍ंदिरा बेदी, सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं बिकिनी तस्वीरें

गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (12:47 IST)
Photo: Instagram
अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक से सुर्खियां बटोरने वाली मंदिरा बेदी ने 15 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाया। मंदिरा आमतौर पर मीडिया और खबरों से दूर रहती हैं। लेकिन, अपने लुक और स्टाइल की वजह से वे अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्टिंग के अलावा मंदिरा फैशन डिजाइनर, मॉडल और टीवी प्रजेंटर भी हैं।
 
48 की उम्र में भी मंदिरा बेदी की बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पिछले साल के दिसंबर महीने की छुट्टियों के दौरान उन्हें बिकिनी पहनकर अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करते देखा गया था।
 
मंदिरा अपनी बिकिनी तस्वीरों के साथ-साथ वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। बता दें कि मंदिरा बेदी एक बच्चे की मां भी हैं और इस उम्र में भी वो बेहद फिट और एक्टिव हैं।

Photo: Instagram

 
मॉडर्न हो या ट्रेडिशनल मंदिरा बेदी हर लुक में फैंस का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने साल 1995 में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया।
 
इसके बाद वह बदला, दस कहानियां, इत्तेफाक और वोडका डायरीज जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।
 
 आखिरी बार मंदिरा बेदी को साउथ सिनेमा के अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म साहो में देखा गया था। मंदिरा बेदी क्रिकेट कमेंटरी में जाने वाली पहली इंडियन वूमेन भी हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी