एनिमल प्रिंट बिकिनी में मौनी रॉय ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोवा में एंजॉय कर रहीं वेकेशन

सोमवार, 3 जनवरी 2022 (12:44 IST)
टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय भले ही अभी पर्दे पर ज्यादा दिखाई नहीं दे रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
इन दिनों मौनी रॉय गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक हॉट बिकिनी फोटो फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
तस्वीर में मौनी रॉय एनिमल प्रिंटेड बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
मौनी रॉय अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट बिकिनी तस्वीरें शेयर करती हैं। वह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर भी छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि मौनी 2022 में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
 
मौनी को टीवी सीरियल 'नागिन' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। वह गोल्ड और मेड इन चाइना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी