शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न में पहुंची पुलिस, रुकवाई पार्टी

बॉलीवुड किंग खान शाहरुख खान का 53वां जन्मदिन शुक्रवार को मुंबई के एक नाइट क्लब में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस पार्टी में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे।
 
लेकिन पार्टी में खलल तब पड़ गया जब मुंबई पुलिस ने पार्टी रुकवा दी। दरअसल, मुम्बई में रात 1 बजे के बाद रेस्तरां चालू नहीं रह सकते, लेकिन शाहरुख खान की पार्टी इसके बाद भी जारी थी और तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था।
 
मुंबई पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वह रेस्तरां में पहुंच गई और पार्टी को रुकवा दिया। अधिकारी ने दावा किया कि जब पुलिस वहां पहुंची तो तेज आवाज में संगीत बज रहा था। इसके बाद पार्टी रुकवा दी गई. हालांकि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
 
इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की जिनमें निखिल द्विवेदी, आमिर खान, स्वरा भास्कर, निर्देशक आनंद एल राय भी थे। शाहरुख खान के जन्मदिन पर ही उनकी फिल्म जीरो का ट्रेलर रिलीज किया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी