नीतू कपूर ने फैमिली साथ इटली में सेलिब्रेट किया बर्थडे, बहू आलिया को किया मिस

WD Entertainment Desk

शनिवार, 8 जुलाई 2023 (16:57 IST)
Neetu Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू अपने परिवार के साथ इटली में अपना बर्थडे मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बर्थडे के मौके पर अपनी फैमिली के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
 
इस तस्वीर में नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी और नातिन समारा साहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'खूबसूरत यादगार दिन, आलिया भट्ट और राहा को मैंने बहुत मिस किया।'
 
वहीं आलिया भट्ट ने अपनी सासू मां को बर्थडे की बधाई देते हुए एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप हर चीज को खूबसूरत बना देती हैं। आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
 
बता दें कि आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में बिजी होने के कारण लंदन नहीं जा पाईं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी