भाभीजी घर पर हैं में सौम्या की जगह लेंगी नेहा पेंडसे

मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (12:15 IST)
अगस्त 2020 में सौम्या टंडन ने लोकप्रिय धारावाहिक 'भाभीजी घर पर हैं' छोड़ने का फैसला लिया जिससे उनके फैंस में निराश छा गई। वे अनिता भाभी का रोल पिछले 5 वर्षों से निभा रही थीं और उन्हें इस रोल में बेहद पसंद किया जा रहा था। सौम्या का कहना है कि वे एक्टर के रूप में आगे बढ़ना चाहती हैं इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया और इस शो के मेकर्स को धन्यवाद भी दिया। 


 
सौम्या की जगह नेहा पेंडसे को लेने की चर्चा हुई, लेकिन नेहा ने इससे इंकार कर दिया। अब यह बात तय है कि वे ही इस शो में सौम्या की जगह लेंगी। 
 
नेहा बिग बॉस 12 में दिखाई दी थीं और उनका अच्छा खासा फैन बेस भी है। बिग बॉस में वे फाइनल तक तो नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन उन्होंने अच्छा खेल दिखाया था। 
 
भाभीजी घर पर हैं में शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख और रोहिताष गौड़ लीड रोल में हैं। वर्षों से यह शो परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय है और मनोरंजक माना जाता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी