'मैं अटल हूं' का गाना 'राम धुन' रिलीज, सुनकर डूब जाएंगे श्रीराम की भक्ति में

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (12:15 IST)
Ram Dhun Song: अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है। हर कोई इस 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन' रिलीज हुआ है।
 
फिल्म का यह गाना पूरी तरह से भगवान राम के रंग में रंगा हुआ है। फिल्म के रिलीज होने से पहले पद्म श्री कैलाश खेर का लिखा और गाया हुआ राम धुन लॉन्च किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली का कहना है कि फिल्म बनने के बाद उन्होंने ये गाना बनाया क्योंकि राम लला आने वाले हैं।

ALSO READ: Deepika Padukone ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
 
'राम धुन' गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने ही इस गाने के लिरिक्स भी लिखे है और कंपोज किया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

इस गाने को शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम। राम धुन गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। आप भी इसे देख और सुन सकते हैं। फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।'

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
गाने को लेकर विनोद भानुशाली ने कहा, इस गाने के लिए उनकी टीम कैलाश खेर से मिलने पहुंची और उनसे आग्रह किया कि वो एक मिनट का राम धुन मूवी के लिए गा दें। इस पर कैलाश खेर ने कहा कि वो एक मिनट की राम धुन नहीं गाएंगे बल्कि पूरा गाना बनाएंगे जिसके बाद उन्होंने 3 दिन में राम धुन तैयार की और इसे गाया भी।
 
बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी