पूजा हेगड़े ने 'मजबूत महिलाओं' के बारे में कही यह बात, वायरल हो रहा वीडियो

शनिवार, 5 जून 2021 (15:47 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ बातचीत करने के लिए अक्सर अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते आईं हैं। फैंस को अपनी दिनचर्या और अन्य चीज़ों के बारे में अपडेट देते हुए, वह एक्टिव रहने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती हैं। 

 
हाल ही में पूजा हेगड़े ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में, एक ऐसा संदेश है जिससे सभी मजबूत महिलाएं संबंधित महसूस कर सकेंगी। 
 
अभिनेत्री ने 15 सेकंड का एक छोटा वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बता रही हैं कि मजबूत महिलाएं हार मानने से क्यों इनकार करती हैं। कैप्शन में वह लिखती हैं, Strong women... if you are one..or know one, you KNOW this to be true. #wonderwomen
 
पूजा खुद एक मजबूत महिला हैं जिन्होंने हर क्षेत्र में अपने द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों से उदाहरण स्थापित किए हैं। 'मजबूत महिलाएं कभी हार नहीं मानतीं' शब्दों के साथ लिप सिंकिंग करते हुए, यह संदेश महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निश्चित है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े पैन-इंडिया स्टार कई बिग बजट फिल्मों में नज़र आएंगी, जिनमें रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस, सलमान खान के साथ कभी ईद कभी दीवाली, प्रभास के साथ पैन-इंडिया फिल्म राधे श्याम, राम चरण के साथ आचार्य, अखिल अक्किनेनी के साथ मोस्ट एलिजिबल बैचलर और थलपति विजय के साथ थैलापैथी 65 शामिल है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी