राम के बाद भगवान शिव बनेंगे प्रभास! फिल्म 'कन्नप्पा' में आएंगे नजर

WD Entertainment Desk

सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (11:46 IST)
prabhas play lord shiva role: साउथ सुपरस्टार प्रभास पिछली बार फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम का किरदार निभाया था। 'रामायण' पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि प्रभास अब  पर्दे पर भगवान शिव के किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
प्रभास ने साउथ फिल्म मेकर विष्णु मांचू संग हाथ मिलाया है। प्रभास उनकी फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आएंगे। विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। विष्णु मांचू की इस अनाउंसमेंट के बाद से ही कहा जा रहा है कि प्रभास इस फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। 
 
हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से फिल्म में प्रभास के किरदार को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। वहीं इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन नजर आने वाली हैं। 
 
फिल्म 'कन्नप्पा' को मुकेा सिंह निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए नुपुर बतौर एक्ट्रेस अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगी।  इस फिल्म को पारुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोटा प्रसाद ने लिखा है। संगीतकार मणि शर्मा और स्टीफन देवासी हैं। 
 
प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'आदिपुरुष' के बाद वह फिल्म 'सालार' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह नाग अश्‍विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखेंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी