जल्द दूसरी बार दूल्हा बनेंगे प्रतीक बब्बर, गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग की गुपचुप सगाई!

WD Entertainment Desk

शनिवार, 13 जनवरी 2024 (17:24 IST)
Prateik Babbar Engagement: राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर फिल्मों से ज्यादा अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक ने साल 2019 में सान्या सागर से शादी रचाई थी। हालांकि बीते साल दोनों का तलाक हो गया था। 
 
अब प्रतीक बब्बर की लाइफ में नई लेडी लव की एंट्री हो गई है। प्र‍तीक इन दिनों प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों एक्टर ने प्रिया संग रिलेशन ऑफिशियल किया था।

ALSO READ: न पानी, न टॉयलेट, घंटों एयरपोर्ट के एयरोब्रिज में लॉक हुईं राधिका आप्टे, जाहिर किया गुस्सा
 
अब खबर आ रही है कि प्रतीक ने प्रिया संग गुपचुप शादी कर ली है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रतीक के एक दोस्त ने बताया कि दोनों एक दूसरे को अंगूठी पहना चुके हैं।
 
बताया जा रहा है कि प्रतीक पिछले साल नवंबर में प्रिया संग सगाई कर चुके हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
 
प्रिया बनर्जी ने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 2015 में फिल्म 'जज्बा' से कदम रखा। प्रिया भंवर, जमाई 2.0, हेलो मिनी, लव स्लीप रिपीट और फूह से फैंटेसी जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी