कोरोना की चपेट में आए प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा, अस्पताल में भर्ती

सोमवार, 3 जनवरी 2022 (18:12 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर तेजी से फैल रही है। मनोरंजन जगत में भी कोरोना ने कहर ढाया हुआ है। कई सेलेब्स इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
 
खबरों के अनुसार प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा को इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि उन्हें एक-दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
 
बता दें कि कोरोनावायरस ने इस समय मनोरंजन जगत में कहर ढाया हुआ है। बीते दिनों करीना कपूर अमृता अरोरा और महीप कपूर कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर, जॉन अब्राहम और एकता कपूर समेत कुछ और स्टार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी