शादी की सालगिरह से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खरीदा अपना ड्रीम हाउस!

गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (11:16 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को एक दिसंबर को एक साल हो जाएगा। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में हिन्दू और क्रिश्चियन रिवाज से शादी की थी। काफी समय से चर्चा थी कि ये कपल अपने लिए एक ड्रीम हाउस की तलाश में हैं।

अब खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तलाश खत्म हो गई है। खबर के अनुसार, प्रियंका और निक ने लॉस एंजेलिस के नजदीक बसे शहर एनचीनो में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 144 करोड़ रुपए है जोकि 2000 स्क्वायर फीट की है। 
 
ALSO READ: 'लव आजकल' के सीक्वल के बाद मधुबाला की बायोपिक बनाएंगे इम्तियाज अली, किसे मिलेगा लीड रोल?
 
रिपोर्टस की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के ये शानदार घर 11 बेडरूम का होगा। जिसमें ऊंची छतें और एक अच्छा खासा आउटडोर स्पेस मौजूद होगा।

खबर तो ये भी है कि प्रियंका की जेठ-जेठानी यानी जो जोनस और सोफी टर्नर ने उनके पास एक जगह खरीदी है। उनकी ये जगह 1500 स्क्वायर फीट की है और इसकी कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है। 
 
इस समय प्रियंका चोपड़ा भारत में आई हुई है। वो अपनी आगामी फिल्म 'व्हाइट टाइगर' की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने ये जानकरी अपने फैंस को दी थी कि वो दिल्ली में है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी