प्रियंका-दीपिका : चार मिनट के परफॉर्मेंस के बदले 1.30 करोड़ रु.

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में होती है। अब तो उन्होंने सफलता के परचम को हॉलीवुड में भी लहरा दिया है। अपनी लोकप्रियता की वे भारी कीमत वसूल रही हैं और उन्हें मनमांगी रकम मिल भी रही है। 
हाल ही में आईफा में उन्होंने परफॉर्म किया। चार मिनट के परफॉर्मेंस के बदले में उन्होंने 1.30 करोड़ रुपये लिए। दीपिका और प्रियंका मैड्रिड में प्रसिद्ध हैं इसी कारण उन्हें इतनी रकम मिली। हालांकि बॉलीवुड हीरो को इससे ज्यादा रकम मिली है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें