बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हो, लेकिन वह अपनी परंपरा भी बिल्कुल भी नहीं भुली हैं। प्रियंका चोपड़ा विदेश में ही हर भारतीय त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने होली का त्योहार सेलिब्रेट किया।
प्रियंका ने एक वीडियो भी किया किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, कुछ खास और मजेदार पल मेरे हिस्से आए। उस वक्त पर जब दुनिया डरी बैठी है, मुझे आशीर्वाद मिला है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। मेरे दोस्तों और मेरे परिवार को बहुत बहुत थैंक्यू कि उन्होंने देसी अंदाज में मेरे साथ होली खेली। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं।