इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से हटाया पति निक जोनस का सरनेम

गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (11:43 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटाने की वजह से सुर्खियों में थीं। प्रियंका के 'जोनस' सरनेम हटाने के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद वह निक से तलाक लेने वाली हैं।

 
हालांकि बाद में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस खबरों को बकवास करार देते हुए कहा था कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास मत कीजिए और न ही फैलाइए। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया अकाउंट से पति का सरनेम हटाने की वजह बताई है।
 
खबरों के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा, मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर अकाउंट वाले नाम से मैच करे। मुझे यह देख बड़ा आश्चर्य हुआ लोगों ने इस बात का इतना बड़ा मुद्दा बना दिया। यह सोशल मीडिया है दोस्तों। जस्ट चिल आउट।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर में शादी की थी। दोनों की शादी हिन्दू और ईसाई रीति-रिवाजो से हुई थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी