अमेरिका के स्कूल में प्रियंका चोपड़ा के रंग को लेकर मजाक उड़ाती थीं लड़कियां

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (14:31 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही अपनी किताब Unfinished को लॉन्च करने वाली हैं। उन्होंने अपने वर्चुअल बुक टूर की शुरुआत कर दी है।

 
ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगी के उस समय के बारे में खुलासा किया जब उन्हें भारतीय होने की वजह बुली किया जाता था। एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि कभी अमेरिका में उनका रंग को लेकर मजाक उड़ा था और ये मजाक कोई और नहीं बल्कि उनके अमेरिकन स्कूल की लड़कियां ही उड़ाया करती थीं, जिसके बाद वो विदेश से पढ़ाई छोड़कर अपने वतन भारत लौट आई थीं।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वो अमेरिका आंटी के साथ पढ़ाई के लिए गई थीं तो उनकी उम्र 13 साल थी। वहां, वो 3 सालों तक रही थीं। जब वो अमेरिका गई थीं तो वह थोड़ी सांवली थीं। इसके चलते लड़कियां उनका मजाक उड़ाया करती थीं। इतना ही नहीं उन्हें भारतीय होने की वजह से बुली कहा जाता था।
 
प्रियंका ने बताया था कि उन्हें कहा जाता था-ब्राउनी, तुम अपने देश वापस लौट आओ।' इसके साथ ही उन्होंने अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में भी बताया। प्रियंका ने कहा कि 'इन वजहों से उन्होंने अपना आत्मविश्वास खो दिया था और इन बातों ने उनके कॉन्फिडेंट को हिला कर रख दिया था, जिसके चलते उन्होंने अपने माता-पिता के वापस लौटने का फैसला ले लिया।'
 
अमेरिका का स्कूल छोड़कर प्रियंका वापस भारत लौट आईं और फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल में पूरी की। इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने उनकी कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेज दी और फिर वो कुछ इस तरह से मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीत लिया। इसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी