शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

WD Entertainment Desk
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (18:01 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहरा चुकी हैं। वहीं वह फिल्म 'पाणी' से मराठी इंडस्ट्री में भी कदम रख रही हैं। हाल ही में प्रियंका 'पाणी' की स्क्रीनिंग में शिरकत करने भारत आईं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। 
 
प्रियंका ने अपने लुक की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीरों में वह सिल्वर कलर का शिमरी आउटफिट पहने नजरआ रही हैं। इसके साथ उन्होंने सिर पर पल्लू भी लिया है। 
 
प्रियंका के गाउन का ऊपरी भाग कॉरसेट की तरह है। वहीं उन्होंने नीचे की तरफ धोती स्टाइल स्कर्ट पहनी है। एक्ट्रेस का यह गाउन पीछे की तरहफ बैकलेस है।
 
प्रियंका ने ग्लॉसी मेकअप और बालो का स्टाइलिश बन बनाकर कम्प्लीटि किया है। उन्होंने डायमंड रिंग, ब्रेसलेट और ईयररिंग्स कैरी की है। 
 
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख