रेड बॉडीकॉन ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखिए तस्वीरें

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (18:02 IST)
Rakul Preet Singh hot photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपनी एक्टिंग और लुक्स से सुर्खियों बटोरती रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। 
 
रकुल अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर भी करती हैं। इस बार रकुल ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। 
 
रकुल ने रेड कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस खूबसूरत ड्रेस में रकुल प्रीत अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 
 
रकुल ने ग्लॉसी मेकअप और बालों का स्टाइलिश बन बनाकर अपना लुक कम्प्लीट किया है। साथ ही उन्होंने छोटा सा बैग और पैरों में पेंसिल हील्स कैरी किया है। 
 
रकुल प्रीत सिंह ने गले में गोल्डन चेन पहनी हैं, जिसमें हॉर्ट शेप का पेंडेंट है। इस लुक में रकुल परफेक्ट पार्टी वाइब देती नजर आ रही हैं। 
 
तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत सिंह का यह ग्लैमरस अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी