'पीके' का बनेगा सीक्वल, आमिर खान की जगह नजर आएंगे रणबीर कपूर!

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (16:44 IST)
साल 2014 में आई आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'पीके' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म के लास्ट सीन में रणबीर कपूर भी दिखाई दिए थे। अब ऐसी चर्चा है कि फिल्म के सीक्वल में आमिर के बाद रणबीर कपूर कहानी को आगे ले जाएंगे।

 
बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है। खबरों के अनुसार पीके का सीक्वल बनाए जाने की पुष्टि निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने की। उन्होंने बताया कि वे अच्छे समय में पीके का सीक्वल बनाएंगे। पिछले पार्ट में रणबीर कपूर के चरित्र को फिल्म के अंत की ओर ग्रह पर उतरते हुए दिखाया था। इसलिए अब, रणबीर ही कहानी को आगे बढ़ाएंगे।
 
उन्होंने यह भी कहा कि लेखक अभिजात जोशी ने अभी इसकी कहानी लिखी नहीं है। मगर इसके पूरे होते ही पार्ट 2 बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा 
 
‍फिल्‍म 'पीके' एक ऐसे किरदार के इर्दगिर्द घूमती नजर आई जो दूसरी दुनिया से आया था। वो देखने में भले ही इंसानों जैसा हो लेकिन उसकी समझ काफी ज्यादा थी। उसका स्वभाव सरल और सौम्य था। फिल्म में आमिर की दमदार एक्टिंग ने लोगों को खूब हंसने पर मजबूर किया।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख