'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर नहीं थे पहली पसंद, इस साउथ स्टार को किया गया था अप्रोच

सोमवार, 27 जून 2022 (10:58 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की कई फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने के लिए तैयार है। इन्हीं में एक फिल्म 'एनिमल' भी है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

 
खबरों के अनुसार रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स ने रणबीर से पहले साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को अप्रोच किया था। बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा हमेशा से ही महेश बाबू के साथ काम करने के लिए हमेशा ही काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं महेश बाबू को भी इस फिल्म की स्क्रिप्ट और उद्देश्य काफी पसंद आया था। 
 
लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से महेश बाबू इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए और उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। जब महेश बाबू ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया, तब रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया था।
 
इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डार्क कैरेक्टर में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना से पहले फिल्म में परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थीं, लेकिन बाद में किसी वजह से साउथ एक्ट्रेस ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी