शादी में रणबीर कपूर ने पहनी थी अपने पिता ऋषि कपूर की घड़ी, जानिए कितनी है कीमत

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (14:39 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल को अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अपनी शादी में रणबीर कपूर ने खास घड़ी पहनी थी।

 
रणबीर कपूर ने शादी में दिवंगत पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहनी थी। बताया जा रहा है कि इस घड़ी को रणबीर ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहना था। खबरों के अनुसार इस घड़ी की कीमत 21 लाख रुपए थी और यह 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड केस की है। 
 
बता दें कि शादी में आलिया भट्ट ने ऑफ व्हाइट लहंगा पहना था। वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट शेरवानी पहनी थी। 13 अप्रैल को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई थी और 14 अप्रैल को यह कपल शादी के बंधन में बंध गया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख