रणवीर जिस लड़की को चाहते थे उसे आदित्य ले उड़े!

Webdunia
नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा सीजन 2' में हाल ही में रणवीर सिंह ने एक पुराने वाकये को याद किया जिससे उन्हें अब भी दुख होता है। अभिनेता की इस बात से श्रोताओं को झटका लगा, जब उन्होंने बताया कि उनकी प्रेमिका ने आदित्य रॉय कपूर के लिए उन्हें धोखा दिया था।
 
रणवीर ने बताया आदित्य रॉय कपूर के लिए लिए स्कूल की हर लड़की दीवानी थी। मैं उस समय एक लड़की के लिए पागल था। 4-5 साल तक मैं उसके प्यार में था, लेकिन आखिर में उसने मुझसे आदित्य के लिए ब्रेकअप कर लिया। अब उस लड़की की शादी किसी और से हो चुकी है और उसका बच्चा भी है। 
 
वैसे तो यह मानना काफी मुश्किल है कि किसी लड़की ने रणवीर को छोड़ा हो, क्योंकि आज लड़कियां उनकी दीवानी हैं। लेकिन उस लड़की की भी गलती नहीं मानते, क्योंकि आदित्य भी किसी से कम नहीं है। रणवीर फिलहाल दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे हैं, जो कि जगजाहिर है और उनकी यह जोड़ी काफी वर्षों से साथ है और बनी भी रहे। 
अगला लेख