इस टीवी सीरियल में नजर आएंगी रेखा, प्रोमो वीडियो आया सामने

बुधवार, 4 अगस्त 2021 (17:58 IST)
पॉपुलर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इस वक्त चर्चा में है। इस शो में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वही अब शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की एंट्री होने जा रही हैं। इस शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें रेखा नजर आ रही हैं।

 
प्रोमो में रेखा कह रही हैं, ये इश्क भी कैसे-कैसे इम्तेहानों से गुज़रता है। कल तक जो सिर्फ एक फर्ज था, वो आज मोहब्बत बन चुका है। लेकिन प्यार और ऐतबार साथ-साथ कहां चलते हैं। ऐसे में अतीत अगर आंधी बनकर लौट आए तो...? 
 
रेखा कहती हैं, मुरझाए हुए लम्हों की यादें ताजा हो जाती हैं, न चाहते हुए भी कल का प्यार आज का फर्ज़ बन गया है। वही सम्राट, पत्रलेखा को तलाक की बात कहते हुए नज़र आ रहे हैं। शो में रेखा, विराट और सई को प्यार की क्लास देंगीं।
 
शो में इस समय सई और विराट के बीच लव का एंगल दिखाया जा रहा है। विराट और सई के बीच जल्द ही हनीमून ट्रैक दिखाया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब रेखा इस धारावाहिक में नजर आएंगी। इससे पहले भी वह इस धारावाहिक के शुरुआती प्रोमो में नजर आ चुकी हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी