रोहित शेट्टी ने फैंस को दिखाई 'सिंघम अगेन' की शूटिंग की झलक

WD Entertainment Desk

शनिवार, 28 अक्टूबर 2023 (11:58 IST)
Movie Singham Again: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की हिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी किस्त 'सिंघम अगेन' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिलम में अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
 
'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और रोहित लगातार इस फिल्म के अपडेट फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। अब रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सिंघम 3' की शूटिंग की दो तस्वीरें शेयर की हैं। 
 
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार और ट्रक में आग लगी हुई नजर आ रही है। फिल्म की शूटिंग की तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा ,'वर्क इन प्रोग्रेस...' हैसटैग के साथ सिंघम अगेन लिखा हुआ है।
 
'सिंघम 3' साल 2024 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से होगी। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी